
होली की शुभ कामनाएं :-
1-जब सूर्य कुम्भ राशि में एवं चन्द्रमा सिंह राशि में होकर 180 पर आमने-सामने पड़ते हैं तो होली मनायी जाती है। यह पर्व चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को मनाया जाता है।2- जाड़े की ऋतु-समाप्त होती है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। ऋतु बदलने के कारण अनेक प्रकार के संक्रामक रोगों का शरीर पर आक्रमण होता है जैसे चेचक, हैजा, खसरा आदि। इन संक्रामक रोगों को वायुमण्डल में ही भस्म कर देने का यह सामूहिक अभियान होलिका दहन है पूरे देश में रात्रि - काल में एक ही दिन होली जलाने से वायुमण्डलीय कीटाणु जलकर भस्म हो जाते हैं यदि एक जगह से उड़कर ये दूसरी जगह जाना भी चाहें तो भी इन्हें स्थान नहीं मिलेगा क्योंकि प्रत्येक ग्राम और नगर में होली की अग्नि जल रही होगी।
अग्नि की गर्मी से कीटाणु भस्म हो जाते हैं जो हमारे लिए अत्याधिक लाभकारी हैं अतः वैज्ञानिक दृष्टि से भी होली का त्योहार उचित है। जलती होलिका की प्रदक्षिणा करने से हमारे शरीर में कम से कम 140 फारेनहाइट गर्मी प्रविष्ट होती है या हमें काटते हैं तो उनका प्रभाव हम पर नहीं होता बल्कि हमारे अंदर आ चुकी उष्णता से वे स्वमं नष्ट हो जाते हैं।
होलिका दहन की परिक्रमा में 150-200 डिग्री तापक्रम के चारों ओर पंच परिक्रमा से शरीर में अधिक ऊष्मा प्रवेश करती है और प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है|
3- होली में पलाश (ढाक, टेशू) के फूल के अर्क को निकालकर उसे शरीर पर डाला जाता था। पलाश के पुष्प का अर्क चर्मरोगों के लिए औषधि होता है। जाड़े की समाप्ति के समय शरीर में अनेक चर्मरोगों का प्रकोप हो जाता है। इससे मुक्ति के लिए पलाश के पुष्प के लाल अर्क को शरीर पर डालते थे एवं सरसो के उबटन से शरीर को मालिश करते थे यह शरीर को निरोग एवं हष्ट पुष्ट रखता है।
Casino - Mohegan Sun - MapyRO
जवाब देंहटाएंThe Mohegan Sun Hotel is the largest 광명 출장마사지 and best kept 익산 출장마사지 secret 여수 출장안마 in Mohegan Sun history. Book 제천 출장안마 your stay 구미 출장마사지 today and start playing!